विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोड़ को समिति का अध्यक्ष किया गया नामित
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोड़ को समिति का अध्यक्ष नामित किया गया। बैठक में विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र कुशवाहा, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक तमकुही डॉ. असीम कुमार तथा विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान समिति के गठन एवं उसके विस्तार पर भी निर्णय लिया गया। तय किया गया कि समिति में 5 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शामिल किया जाएगा, जिनमें कम से कम दो महिलाएं होंगी। इसके अतिरिक्त एक गैर-सरकारी संगठन के प्रतिनिधि तथा अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग से एक-एक सदस्य को भी शामिल किया जाएगा।
समिति के प्रमुख कार्यों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करना, लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा निधियों के दुरुपयोग से संबंधित शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति करना शामिल है। समिति आवश्यकतानुसार मामलों को संबंधित अधिकारियों को जांच हेतु भेज सकेगी।
बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि समिति की सक्रियता से जनपद में विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार होगा।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR