टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में रविवार को प्रबुद्ध महासभा सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष जयकुमार त्रिपाठी उर्फ बाबा के नेतृत्व में भगवान भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भगवान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष रामअवध यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाज में भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR