टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुबेरस्थान/कुशीनगर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के कुबेरस्थान मंडल अंतर्गत मां खनवार दुर्गा देवी मार्ग स्थित राम परशुराम चौक पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी सत्यम सिंह ने कहा कि भगवान भगवान परशुराम का जीवन हमें यह संदेश देता है कि शक्ति का वास्तविक उद्देश्य अहंकार का प्रदर्शन नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना होना चाहिए। जब-जब धरती पर अन्याय और अधर्म बढ़ा, तब-तब उन्होंने अपने पराक्रम से न्याय और धर्म की मशाल प्रज्वलित की।
उन्होंने कहा कि आज के समय में परशुराम जयंती मनाने की सार्थकता तभी है, जब हम अपने भीतर के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का साहस जुटाएं। यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम वैचारिक रूप से समृद्ध बनें और सत्य के पक्ष में खड़े होने का साहस रखें।
समाजसेवी सत्यम सिंह ने आगे कहा कि भगवान परशुराम का संघर्ष किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं था, बल्कि उस समय की निरंकुश एवं अधर्मी व्यवस्था के विरुद्ध था। उनका उद्देश्य समाज से अत्याचार और अधर्म का अंत कर धर्म एवं मर्यादा की स्थापना करना था।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “जय सिया राम, जय परशुराम” के उद्घोष के साथ श्रद्धा व्यक्त की।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR