कुशीनगर में पंचायत सहायक/डेटा एंट्री ऑपरेटर चयन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण सूचना जारी

 पंचायत सहायक/डेटा एंट्री ऑपरेटर चयन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण सूचना जारी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद कुशीनगर में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा पूर्व में इन रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 08.12.2025 को जारी कार्यालय पत्र के माध्यम से जनपद की सभी रिक्त ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु अनुमोदन दिया गया था। इसके अनुपालन में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्ण कर पत्रावलियाँ जिला पंचायत राज कार्यालय में उपलब्ध कराई गईं।

जिला स्तरीय समिति ने जनपद के कुल 76 रिक्त पदों में से 61 पदों पर चयन प्रक्रिया को दिनांक 28.02.2026 को अंतिम रूप से अनुमोदित कर दिया है। शेष 15 रिक्तियों में से 08 अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी की जा रही है।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी या संबंधित व्यक्ति को इस अनंतिम सूची पर कोई आपत्ति हो, तो वह 17 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक, प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किसी भी कार्यदिवस में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, प्रथम तल, विकास भवन, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर में अपनी लिखित आपत्ति दर्ज करा सकता है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ