विकास भवन में औचक निरीक्षण, बड़ी संख्या में कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन रोकने के निर्देश

बड़ी संख्या में कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन रोकने के निर्देश

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सुबह लगभग 10:10 बजे विभिन्न अनुभागों की उपस्थिति पंजिकाओं की जांच की गई, जिसमें कई विभागों के कर्मचारी गैरहाजिर मिले।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में रितुदीप सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं मंजू कुशवाहा अनुपस्थित पाए गए। मत्स्य पालक विकास अभिकरण में मत्स्य निरीक्षक रितेश कुमार शाही गैरहाजिर मिले।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में रणविजय सिंह, खुबलाल यादव, रणजीत कुमार सिंह तथा देवव्रत अभिजात अनुपस्थित रहे। लघु सिंचाई विभाग में अनिरुद्ध कुमार यादव एवं अनिसुद्दीन अंसारी गैरहाजिर पाए गए।ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अधिशासी अभियंता सूर्यप्रकाश सहित दिनेश कुमार केसरवानी, राकेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, वीरेन्द्र नाथ, शम्भु शरण श्रीवास्तव, मधुसूदन सिंह, उत्कर्ष पाण्डेय, तारिक जमाल तथा बबलू सिंह अनुपस्थित मिले।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में शैलेन्द्र कुमार गुप्ता अनुपस्थित रहे। जिला कृषि कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सहित अम्बरीश कुमार मिश्र, रमेश नारायण मल्ल, निर्भय नारायण सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता, रामप्रकाश शुक्ल, हरिकेश सिंह, जयप्रकाश एवं रामप्रवेश गोड़ गैरहाजिर पाए गए।जिला पंचायत राज कार्यालय में जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार सहित राजेश मणि त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी, विश्वरंजन प्रताप सिंह, सुधांशु मिश्रा, संदीप कुमार सिंह, शांति देवी, मीरा देवी, ब्रजनन्दन श्रीवास्तव एवं प्रशांत कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन/मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्षों को स्पष्टीकरण प्राप्त कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ