‘कुशीनगर ने ठाना है—बाल विवाह मुक्त बनाना’, छात्राओं को दिलाई गई शपथ

 ‘कुशीनगर ने ठाना है—बाल विवाह मुक्त बनाना’, छात्राओं को दिलाई गई शपथ

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर।

बाल विवाह के खिलाफ जनपद में विशेष जागरूकता अभियान तेज हो गया है। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति (फेज 5.0) के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत विकास खंड विशुनपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हिरनही में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। जेंडर स्पेशलिस्ट बंदना कुशवाहा ने कहा कि यदि कहीं भी कम उम्र में विवाह की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दें।

कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं—निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना—की जानकारी भी छात्राओं को दी गई। विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की स्टाफ नर्स शशिकला ने योजनाओं के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।

जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति सिंह ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1098, 181, 1090, 112, 108 एवं 102—की उपयोगिता बताते हुए छात्राओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन प्रीति सिंह, सुनीता, हसीना खातून, भावना तिवारी, रंजना निषाद, तृप्ति सिंह एवं कनिका गुप्ता सहित शिक्षकगण और छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में नलिन सिंह ने छात्राओं व शिक्षकों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई और “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ