हाईस्कूल में कुशीनगर की रोशनी चमकी, प्रदेश में छठा स्थान हासिल
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में इस बार जनपद की प्रतिभा ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। दुदही क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव की छात्रा रोशनी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। रोशनी ने 600 में से 581 अंक (96.83 प्रतिशत) प्राप्त कर न सिर्फ जिला टॉप किया, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी छठा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
रोशनी गुप्ता राधाकृष्ण मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उनके पिता राजेश गुप्ता गांव में होम्योपैथी क्लिनिक चलाते हैं, जबकि माता पुनिता देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रोशनी ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है।
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम: इसे भी पढे
https://timesofkushinagarlive.blogspot.com/2026/04/up-board-result-2026-declared.html
परिवार में पहले से ही शिक्षा का अच्छा माहौल रहा है। उनके बड़े पिता की बेटियां अंशु (2019) और शुभम (2025) भी अपने-अपने समय में स्कूल टॉपर रह चुकी हैं। इसी वर्ष अंजली ने भी जिले में आठवां स्थान प्राप्त कर परिवार की शैक्षिक परंपरा को आगे बढ़ाया है।
रोशनी के दो छोटे भाई अंजन (कक्षा 6) और रविरंजन (कक्षा 1) भी पढ़ाई कर रहे हैं। रोशनी का सपना डॉक्टर बनकर चिकित्सा क्षेत्र में सेवा करने का है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्कूल और कोचिंग के साथ प्रतिदिन करीब पांच घंटे नियमित पढ़ाई की। उनका मानना है कि सफलता के लिए मोबाइल और इंटरनेट से दूरी बनाकर एकाग्रता के साथ अध्ययन करना जरूरी है।
जिले के टॉप-10 में शामिल विद्यार्थियों ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इनमें शुभम गुप्ता ने 575 अंकों के साथ दूसरा और समीर अंसारी ने 571 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह परिणाम दर्शाता है कि अब ग्रामीण प्रतिभाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR