खरीफ 2026 के लिए अनुदानित बीज व मिनीकिट हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। खरीफ सीजन 2026 को लेकर कृषि विभाग ने किसानों के लिए बड़ी पहल की है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर विभिन्न फसलों के अनुदानित बीज एवं निःशुल्क मिनीकिट वितरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ढैंचा, धान, उड़द, मूंग, अरहर, तिल तथा श्री अन्न सहित अन्य फसलों के बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
विभाग के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 10 मई 2026 तक जारी रहेगी। आवेदन करने वाले किसानों में से पात्र लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को पीओएस मशीन के जरिए बीज वितरित किए जाएंगे।
जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR