कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचने की अपील
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर।कुशीनगर। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बीच जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
पिछले दो दिनों से पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ देखी जा रही है। लोग बोतलों, गैलनों और ड्रमों में ईंधन भरवाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई स्थानों पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आई हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोलियम रूल्स, 2002 के तहत प्लास्टिक के जरीकैन, बोतलों या ड्रमों में ईंधन का भंडारण और आपूर्ति प्रतिबंधित है। पेट्रोल पंपों पर केवल वाहनों के टैंक में ही ईंधन दिया जाएगा।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी पेट्रोल पंपों पर निगरानी के लिए 171 पर्यवेक्षक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जमाखोरी, कालाबाजारी या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील की गई है कि शांति बनाए र
खें, अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR