टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। जिलाधिकारी / लाइसेंस प्राधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति के अंतर्गत शासनादेश एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद कुशीनगर में देशी मदिरा, कम्पोजिट दुकान एवं भांग की फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लाटरी प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है।
द्वितीय चरण की ई-लाटरी के उपरांत अवशेष दुकानों में देशी मदिरा की 13, कम्पोजिट
की 02 तथा भांग की 12 दुकानों के आवंटन हेतु तृतीय चरण के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 17 अप्रैल, 2026 (दोपहर 12:00 बजे) से 20 अप्रैल, 2026 (सायं 05:00 बजे) तक ई-लाटरी पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों के लिए आवश्यक है कि वे पंजीकरण के समय अपने नवीनतम पैन कार्ड में अंकित विवरण—पैन नंबर, नाम एवं जन्मतिथि—का ही प्रयोग करें। जनपद की दुकानों की सूची, नियम एवं अन्य आवश्यक विवरण जनपद की आधिकारिक वेबसाइट https://kushinagar.nic.in तथा ई-लाटरी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। तृतीय चरण की ई-लाटरी दिनांक 23 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, रविन्द्रनगर धूस, पडरौना, कुशीनगर में सम्पन्न होगी।इस संबंध में समस्त इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन करने का अनुरोध किया गया है।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR