टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । श्यामदेउरवा थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए चार गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। यह कार्रवाई सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में साइबर टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर इन मोबाइल फोन को खोज निकाला।
बरामद किए गए मोबाइल फोन में वीवो कंपनी के दो फोन (कीमत 15,200 रुपये व 22,000 रुपये), एक सैमसंग का फोन (18,463 रुपये) तथा एक वन प्लस कंपनी का फोन (25,000 रुपये) शामिल है।
इस टीम में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, कॉन्स्टेबल राजकुमार और महिला कांस्टेबल अनिता पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR