उपचुनाव में पहली बार फेशियल रिकग्निशन सिस्टम तकनीक का इस्तेमाल,
18 अप्रैल को अहम बैठक
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
लखनऊ/कुशीनगर। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर नई तकनीक के प्रयोग की तैयारी तेज कर दी गई है। आयोग ने 7 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के क्रम में आगामी 5 मई 2026 को होने वाले मतदान में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) के उपयोग का प्रस्ताव रखा है।
इस नई व्यवस्था के संबंध में तैयारियों की समीक्षा और राजनीतिक दलों को जानकारी देने के लिए 18 अप्रैल 2026 को अपराह्न 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर करेंगे।
बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सहायक निर्वाचक निदेशक भी मौजूद रहेंगे। सभी मान्यता प्राप्त और पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि FRS तकनीक के उपयोग से मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाया जा सकेगा। साथ ही, फर्जी मतदान पर रोक लगाने में भी यह प्रणाली सहायक सिद्ध होगी।
जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे बैठक में भाग लेकर निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR