मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
खड्डा, कुशीनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोटवा कला के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र कुलदीप कुशवाहा ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन को देते हुए बताया कि वे प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे।
इसी क्रम में अनुराग ने भी 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं शिवम प्रजापति ने 91.33 प्रतिशत, आशुतोष पति तिवारी ने 89.5 प्रतिशत, बिनावल ने 88.83 प्रतिशत, निगम गोंड ने 87.5 प्रतिशत, साक्षी मौर्य ने 87 प्रतिशत, दीपक यादव ने 86 प्रतिशत तथा वैभव तिवारी ने 85.5 प्रतिशत अंक हासिल किए।
छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर उनके माता-पिता एवं परिजनों में खुशी का माहौल है। सभी मेधावियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया है।विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR