₹10,000 का इनामी गैंगस्टर दीपक गुप्ता गिरफ्तार,
लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को घर से दबोचा, एसपी ने टीम की सराहना की
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹10,000 के इनामी अभियुक्त दीपक गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम सफलता मानी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 9:05 बजे छापेमारी कर अभियुक्त को उसके घर से धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त दीपक गुप्ता (36 वर्ष), पुत्र राजदेव, निवासी ग्राम उटिया थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। वह थाना बृजमनगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 101/26, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। सटीक सूचना मिलने पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक आलोक यादव, मुख्य आरक्षी हृदय यादव और आरक्षी संदीप गौतम ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की है ।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR