इफको नैनो उर्वरकों पर आधारित कृषक गोष्ठी सह जैव उर्वरक अभियान का आयोजन

 इफको नैनो उर्वरकों पर आधारित कृषक गोष्ठी सह जैव उर्वरक अभियान का आयोजन

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

कुशीनगर। जनपद के विकास खंड नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत ग्राम सभा सेकुईय में इफको नैनो उर्वरकों एवं जैव उर्वरकों पर आधारित कृषक गोष्ठी सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिलीप कुमार राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राय, सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं इफको कार्डेट डॉ. मनबोध प्रसाद सहित क्षेत्र के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।


इफको के क्षेत्र अधिकारी अनमोल रत्न मिश्रा ने किसानों को फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए नैनो डीएपी, नैनो यूरिया प्लस, नैनो जिंक एवं नैनो कॉपर के प्रयोग की विधि और लाभ विस्तार से बताए। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से लागत में कमी आती है और उत्पादन के साथ गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है।

कार्यक्रम में किसानों को बीज शोधन, जड़ शोधन एवं छिड़काव की वैज्ञानिक विधियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से पारंपरिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले मृदा, जल एवं पर्यावरण के नुकसान को कम किया जा सकता है।


डॉ. मनबोध प्रसाद ने नैनो उर्वरकों के उपयोग से सरकारी सब्सिडी पर होने वाले खर्च में कमी की बात कही और सागरिका, लिक्विड कंसोर्टिया, धरामृत एवं अन्य उर्वरकों की जानकारी दी।

इस अवसर पर उपस्थित किसानों को जैव उर्वरक एनपीके कंसोर्टिया के प्रयोग के बारे में बताया गया तथा निःशुल्क जैव उर्वरकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ