घुघली में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, CCTV में कैद घटना वायरल
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी बिशनपुर चौराहे पर रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़ी बिशनपुर निवासी परदेसी का गांव की ही मीरा पत्नी विजई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। परदेसी ने बीते शुक्रवार को घुघली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि संबंधित जमीन का बैनामा, दाखिल-खारिज और सीमांकन हो चुका है, बावजूद इसके मीरा द्वारा गुमटी रखकर रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है।
रविवार सुबह परदेसी चौराहे पर स्थित बिरजू की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी मीरा वहां पहुंची और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। आरोप है कि इसी दौरान मीरा ने चप्पल निकालकर परदेसी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर उसका बेटा भी मौके पर पहुंच गया और वह भी मारपीट में शामिल हो गया।
घटना के बाद पीड़ित परदेसी ने घुघली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR