घुघली में ईंधन संकट: दिनेश ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म,
लोगों को हो रही भारी परेशानी
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । घुघली विकासखंड के पोखरभिंडा स्थित दिनेश ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर ईंधन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। शनिवार सुबह पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया, जबकि डीजल गुरुवार शाम से ही खत्म है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पंप संचालक दिनेश पटेल के अनुसार, समय पर ऑर्डर देने और भुगतान करने के बावजूद डिपो से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में लगातार देरी हो रही है, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
ईंधन की किल्लत के कारण लोगों को मजबूरी में दूर स्थित अन्य पेट्रोल पंपों का रुख करना पड़ रहा है। इससे जहां उनका समय बर्बाद हो रहा है, वहीं अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ईंधन आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR