गेहूं के डंठल जलाने से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज ।जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरभिडा रामपुर सिवान में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गेहूं के डंठल जलाने के दौरान अचानक आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के खेतों और गांव में खतरे की स्थिति पैदा हो गई।
आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीण तुरंत बाल्टी और पानी के अन्य साधनों के साथ मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मेहनत के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास के खेतों और घरों को भारी नुकसान हो सकता था।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR