टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
देवरिया। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों के विवाह को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। योजना के तहत यदि पुरुष दिव्यांग है तो ₹15,000, महिला दिव्यांग होने पर ₹20,000 तथा यदि पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हैं तो ₹35,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को दम्पति का संयुक्त नवीनतम फोटो (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो), आयु प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र तथा राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाते से संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://divyangjan.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, देवरिया में कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR