मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 17 अप्रैल को साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
देवरिया। तहसील बरहज, जनपद देवरिया के वरिष्ठ अधिवक्ता विजेन्द्र सिंह (निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर) की 05 अप्रैल 2026 को हुई मृत्यु के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट देवरिया के आदेश दिनांक 14 अप्रैल 2026 के तहत मजिस्ट्रियल जांच प्रारंभ कर दी गई है।
इस प्रकरण की जांच हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जो मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
जांच अधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त घटना से संबंधित कोई तथ्य या साक्ष्य उपलब्ध हो, तो वह दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 10रू00 बजे कलेक्ट्रेट देवरिया परिसर स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) एवं जांच अधिकारी श्री प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए जनसहयोग आवश्यक है।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR