मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, डीएम ने बढ़ाया उत्साह
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
देवरिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर हाईस्कूल के 17 तथा इंटरमीडिएट के 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर परिश्रम करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. स्कन्द शुक्ल ने कहा कि सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने और शिक्षा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने की प्रेरणा दी।
हाईस्कूल परीक्षा में साक्षी राय (96.50%), प्रीती यादव एवं श्वेता पटेल (96.33%), आकांक्षा सिंह (96.17%), श्वेता मौर्या (95.67%), सुप्रिया (95.33%), रोहित प्रजापति, अनुभव मिश्रा, अर्पिता सिंह (95.17%), अंशु यादव व नीमी प्रजापति (95%), रीधी उदयपुरिया (94.83%), आदित्य मौर्या, सुप्रिया सिंह व प्रिया गुप्ता (94.67%), सुप्रिया पटेल एवं सृष्टि यादव (94.50%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में सलोनी प्रजापति (93.60%), तुलिका चौरसिया (91.80%), कुमार काजल पाल (91.60%), निर्भय गौंड (91.40%), श्रुति यादव (91.20%), अनन्या सिंह (91%), अराधना कुमारी (90.20%), आशिया खातून (89.80%), शिवांगी वर्मा (89.40%), शालिनी राव (89.40%) एवं शालू यादव (89.20%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश पांडेय, जीआईसी देवरिया के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद सहित अन्य शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR