होली प्रेम, सौहार्द और समरसता का पर्व : जिलाधिकारी



टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवर ने रंगों के पावन पर्व ‘होली’ के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, आत्मीयता, उत्साह और एकता की भावना को सशक्त बनाने का संदेश देता है। यह केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द का प्रतीक है।


जिलाधिकारी ने कहा कि होली हमें द्वेष, भेदभाव और नकारात्मक प्रवृत्तियों से ऊपर उठकर प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग इस पर्व को हर्षोल्लास, शालीनता एवं मर्यादा के साथ मनाएँ।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में

संपन्न हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ