टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। इलाज कराने जा रही एक महिला कुशीनगर के गौरीश्रीराम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कूद गयी । इससे उसकी मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा महुअवा थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज बिहार निवासी रबेया पुत्री नूर मोहम्मद 25 वर्ष अपने माता पिता के साथ गोरखपुर डाक्टर के यहां इलाज कराने थावे से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से जा रही थी।
कि गौरीश्रीराम रेलवे स्टेशन से 200 मी पहले शौच के लिए शौचालय में गयी और वापस आकर गेट पर खड़ी थी। इस दौरान वह अचानक अपनी मां को धक्का देकर ट्रेन से कूद गयी। शोर मचाने पर लोगों ने वैकुम कर ट्रेन को रोक दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृत महिला के मुंह में चोट लगी थी। परिजन का कहना है की यह मंदबुध्दि की थी। इसकी शादी 7 वर्ष पहले भितहा थाने के बैरटवा में हुई थी। मगर ससुराल वाले उसे पागल करार देकर छोड़ दिये थे । जिसका इलाज कराने के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था।

1 टिप्पणियाँ
mai roj Times of Kushinagar pdhti hu
जवाब देंहटाएंटिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR