पत्नी नेे प्रेमी से मिलकर की पति की कर दी हत्या


टाइम्स ऑफ़  कुशीनगर ब्यूरो
 कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तरयासुजान पुलिस ने क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग में बड़ी गंडक नहर किनारे हुई हत्या का रविवार को खुलाशा किया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी राणा महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस घटना को मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर अंजाम दिया था।
ज्ञाता हो कि कुशीनगर केे तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीते 28 अप्रैल को माधोपुर बुजुर्ग के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे पटरी पर बाघाचैर निवासी ध्रुप सिंह की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की थी। 
रविवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी राणा महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी अभावती का अहिरौलीदान निवासी सुरेन्द्र सिह के साथ नाजायज संबंध था। मृतक ध्रुप बिहार में कबाड़ी का काम करता था। उसके द्वारा पत्नी व उसके प्रेमी के नाजायज संबंध का विरोध किया जाता था, जिससे नाराज होकर उसकी पत्नी व प्रेमी ने साजिशन उसे बिहार से घटनास्थल पर बुलाया। पीछे से सिर पर लोहे के राड से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी। साथ ही घटना को छिपाने के लिए रॉड को नहर में फेंक दिया गया इतना ही नही आरोपियों ने घटना को दूसरा स्वरूप देने की भरसक पूरी कोशिश की। वैज्ञानिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर छानबीन करने पर यह मामला खुला। एसओ सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे। दोनों को तमकुहीराज ओवरब्रिज चैराहे से पकड़कर जेल भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ