कुशीनगर में एक मासूम की पोखरे में डूबने से मौत


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक मासूम की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। कुशीनगर की यह घटना जटहा बजार थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकहा के लुकपुर गांव निवासी पिंटू गिरी का तीन साल का बेटा सत्यम रविवार की सुबह अपने दरवाजे पर ही खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के पीछे खोदी गई पोखरी के पास पहुंच गया और पानी से भरी पोखरी में गिर गया। इधर इस हादसे की किसी को भनक तक नहीं लगी। खाना बनाने के बाद परिवार के लोग जब सत्यम को खोजने लगे तो उसका कहीं पता नहीं चला। काफी देर बाद बच्चे की तलाश करते हुए महिलाएं जब घर के पीछे गईं तो पोखरे में शव उतराता देख चिल्लाने लगीं। महिलाओं के शोर सुनकर परिजन जब वहां पहुंचे तो बच्चे का शव पोखरे के पानी में उपर तैर रहा था। लोगों ने बच्चे को पोखरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ