चोरी की घटना का कुशीनगर पुलिस ने किया खुलाशा



टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना , कुशीनगर। उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने एक चोरी की घटना के पदाफास करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले मे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए व माल बरामद कर लिया है ।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना खड्डा पुलिस ने शुक्रवार को अभियुक्त हरिश्चन्द्र गुप्ता पुत्र अलगू गुप्ता सा0 भुजौली बाजार थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की घटना से सम्बन्धित 5,000/- रू0 व 9,900/- रू0 का स्क्रैच कार्ड बरामद कर किया।

ज्ञातव्य हो कि स्थानीय ग्राम भुजौली बाजार में हुई चोरी के सम्बन्ध में थाना खड्डा पर मु0अ0सं0 700/2013 धारा 457,380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमे उपरोक्त माल की बरामदगी के बावत धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ