वाहन चेकिंग में 43 वाहनों का चालन


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 43 वाहनो  के विरूद्ध एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया है।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुशीनगर पुलिस शक्रवार को अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में 43 वाहनों का चालान किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से जनपद के जटहा बाजार थाना क्षेत्र में 05, कसया थाना क्षेत्र में 07, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में 07, पटहेरवा थाना क्षेत्र में 04, सेवरही थाना क्षेत्र में 03, तरयासुजान थाना क्षेत्र में 03, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में 10 वाहनों सहित जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस 04 वाहनों को चालान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ