इंसेफेलाइटिस ने ले ली एक और मासूम की जान

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
दुदही,कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के फिर एक मासूम ने इंसेफेलाइटिस से दम तोड़ दिया है। मासूम का इलाज दो दिनो से मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा था।

जनपद के दुदही विकास खण्ड में इंसेफेलाइटिस से ग्राम पंचायत पडरौन मडुरही निवासी नगमा पुत्री जुल्फकार अली उम्र 8 बर्ष की मंगलवार की सुबह मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई।

नगमा को उसके परिवार वालो ने तेज बुखार तथा झटका आने के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन तक पड़रौना जिला अस्पताल में इलाज के बाद वहां के डाक्टरो ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हो गयी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ