बृद्ध की परिनिवार्ण स्थली में एक होटल कर्मी व्यक्ति की मौत


कुशीनगर । भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में एक होटल कर्मी ने दम तोड़ दिया। वह उस समय होटल के एक कमरे में अचेता अवस्था में पाया गया।

भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी होटल में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में अचेत मिला होटल कर्मी अवधेश शर्मा अनिरूधवा थाना कसया का निवासी बताया जाता है।

अवधेश को सहकर्मियों ने कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।  जानकारी के मुताबिक अवधेश शर्मा उम्र 25 बर्ष बुद्ध रोज की तरह शनिवार देर रात वह अपना काम समाप्त कर अपने कक्ष में सोने चला गया। रविवार की सुबह काफी इंतजार के बाद उसके न आने पर सहकर्मी कमरे में पहुंचे जहां वह अचेत पड़ा था।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कसया ओपी राय ने बताया कि तहरीर मिली है, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ