सघन वहन चेकिंग में 41 वाहनों का हुआ चालान



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सघन वाहन चंेकिग अभियान के दौरान एम0 वी0 एक्ट तहत कार्यवाही करते हुए 41 वाहनों को चालान कर दिया गया है।सर्वाधिक चलान सेवरही पुलिस ने किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुशीनगर पुलिस ने रविवार को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे सघन वाहन चंेकिग अभियान के क्रम में 41 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें कोतवाली पड़रौना थाना क्षेत्र में 04, जटहाॅ बाजार थाना क्षेत्र में 01, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में 1, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में 4, कसया थाना क्षेत्र में 4, हाटा थाना क्षेत्र में 4, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में 1, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 3, पटहेरवा थाना क्षेत्र में 3, विशुनपुरा थाना क्षेत्र में 4, बरवापट्टी थाना क्षेत्र में 3, सेवरही थाना क्षेत्र में 7 वही खड्डा व हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक-एक वाहन चालन किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ