छत्तीसगढ़ से चोरी की स्कार्पियो कुशीनगर में बरामद


दुदही, कुशीनगर 10 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस के सहयोग से छत्तीसगढ से चोरी की गयी स्कार्पियो को बरामद कर लिया है। स्कार्पियों की बरामदगी बुधवार को देर शाम विशुनपुरा थानाक्षेत्र से की गई।
ज्ञातव्य हो 2 अक्टूबर को उक्त स्कार्पियो चोरी हुई थी। गाड़ी मालिक खालिक अहमद पुत्र मंजूर अहमद ग्राम-मउदापारा ने कोतवाली रायगढ जिला रायगढ ने शिकायत किया था। इस मामले में पुलिस ने अपराध सं0 838/13 धारा 389 दर्ज कर कार्यवाही में जूट गयी थी।
तभी चोरी हुयी गाड़ी के ड्राईवर प्रतीक साहु पुत्र थान सिंह साहु द्वारा यह सुचना मिली कि चोरी की गयी स्कार्पियो नं0 सी0जी0 13 डी0 9314 कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थानाक्षेत्र में लावारिस हालत मे खड़ी है।
इस सूचना पर छतीसगढ पुलिस 48 घण्टे में बाद बुधवार को देर शाम विशुनपुरा थानाध्यक्ष गोपाल त्रिपाठी के सहयोग से गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस गाड़ी चोरों के नाम बताने से इंकार कर दी।  छत्तीसगढ़ के पुलिस सब इंस्पेक्टर एस0 एन0 पाण्डेय ने बताया कि 2 अक्टूबर को उक्त स्कार्पियो चोरी हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ