सघन वाहन चेकिंग में 56 वाहनों का चालान


कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सघन वाहन चंेकिग अभियान के दौरान 56 वाहनों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चालान  किया गया है ।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद कुशीनगर पुलिस ने मंगलवार को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे सघन वाहन चंेकिग अभियान के क्रम में 56 वाहनों का चालान किया गया। जिससे सर्वाधिक 9 वाहन पटहेरवा थानान्र्तगत चालान किये गये।

वही कोतवाली पड़रौना थाना क्षेत्र से 05 वाहन , जटहाॅ बाजार थाना क्षेत्र से 02 वाहन, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से 02 वाहन, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से 04 वाहन, कसया थाना क्षेत्र से 07 वाहन, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र से 06 वाहन, कप्तानगंज थाना क्षेत्र से 06 वाहन, विशुनपुरा थाना क्षेत्र से 04 वाहन , सेवरही थाना क्षेत्र से 03 वाहन साथ ही  खड्डा थाना क्षेत्र से 08 वाहन चालान किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ