आरोप: कुशीनगर में एक डाक्टर ने एक नाबालिक की बनायी अश्लील सीडी



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक छोलाछाप डाक्टर द्वारा एक नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार कर अश्लील सीड़ी बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता ने मुकामी थाने को तहरीर देकर न्याय गुहार लगायी है।


ज्ञातव्य हो कि कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम खेसारी गिदहा की रहने वाली एक कक्षा 11 की छात्रा ने ग्राम बरवा बाजार के वाड़ी चैराहा पर रहने वाले एक झोला छाप डाक्टर मदन कुशवाहा पर आरोप लगाया है कि उसने लगभग एक माह पूर्व उसके इलाज के दौरान उसे नशे की सूई लगा दिया। जिससे वह गहरी नीद में चली गयी और उसके बाद उस चिकित्सक ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फिल्म भी बनायी।

जिसको लेकर वह उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसका यौन शोषण करता रहा। थानाध्यक्ष कसया को दिये गये प्रार्थना पत्र में इस लड़की ने अपना उम्र 17 वर्ष बताया है और कहा है कि डा. मदन कुशवाहा ने हमें नींद की सुई लगाकर हमें बेहोश किया। बाद में दूसरे दिन उन्होंने मुझे क्लिनिक पर बुलाया जहां उसने अपने मोबाइल में हमारी नंगी और अश्लील तस्वीर दिखायी और उसके बाद वह मुझे किसी न किसी बहाने  डरा धमकाकर कई महीनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। मना करने पर जान मारने तथा बदनाम करने की धमकी देता था।

एक दिन उसने माफी मांगने के नाम पर मुझे अकेले में बुलाया और कहा कि तुम्हारी शादी एक अच्छे लड़के से करा दुंगा। बाद में वह मुझे बहला फुसलाकर एक चार पहिया गाड़ी में बैठाकर पास के एक मुर्गी फार्म में ले गया जहां उसने और उसके ड्राइवर ने मेरे साथ से दुराचार किया।

मैं शारीरिक शोषण और धमकी से तंग आ चुकी हूँ। घर वाले उल्टे मुझे ही मारपीटकर मुंह बन्द रखने को कह रहे हैं। मैं करीब 2 माह से जानमाल के खतरे और घर वालों के प्रताड़ना के कारण घर से बाहर छिपकर रह रही हूँ।

इस सम्बंध में प्रभारी थानाध्यक्ष कसया रमेश सिंह यादव ने बताया कि घटना के सम्बंध में पता चला कि पीडि़त युवती घर पर नहीं है और किसी अन्य स्थान पर रखी गयी है। उस लड़की की मां और भाई दोनों मेरे पास आये थे और उनका कहना था कि वह लड़की स्वेच्छा से गयी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ