कुशीनगर मे एक अज्ञात मासूम का शव बरामद


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक अज्ञात मासूम लड़की की लाश बरामद हुयी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्र्टमाटम के लिए भेज दिया है।

कुशीनगर जनपद के पडरौना स्थित जटहां बजार रोड पर रविवार को मटियरवा गांव के नजदीक एक पुलिया के नीचे एक 6 बर्षीय मासूम का शव बरामद हुआ है। यह मासूम पीले की फ्राक पहनी हुयी थी। उसका एक पर प्लास्टर लगा हुआ था।  

शव मटियरवा गांव के ग्रामिणों ने पुलिस को सूचना दी जिस घटना स्थल पर पहुचे पडरौना कोतवाल चाद हुसैन ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्र्टमाटम के लिए भेज दिया।

इस सम्बन्ध में पडरौना कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त नही हो सकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ