मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज, सातवें दिन भी जारी रहा धरना

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज, सातवें दिन भी जारी रहा धरना

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास का धरना शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान उन्होंने लगातार तीन दिनों तक भूख हड़ताल भी की। उनका कहना है कि प्रशासन के समक्ष रखी गई मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

श्याम सुंदर दास ने बताया कि उनकी पहली मांग दिव्यांग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले से जुड़ी है। वह पीड़िता को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाना चाहिए।

दूसरी मांग फरेंदा थाना क्षेत्र के एक मामले को लेकर है। आरोप है कि एक विधवा महिला के बेटे की हत्या के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।


तीसरी मांग श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के जनार्दन प्रसाद से संबंधित है। उन्होंने भूमिहीन गरीब किसान की पट्टे की जमीन को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।

श्याम सुंदर दास ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ