कंटेनर की टक्कर से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में रविवार को गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ललाइन पैसिया के पास सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। हादसे में पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर की चपेट में आने से कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक सुकेश कुमार हाईवे से गुजर रहा था। ललाइन पैसिया के पास उसने कंटेनर को सड़क किनारे ढाबे के पास खड़ा किया था और खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए चार पहिया वाहन ने कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुकेश सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगो ने पुलिस को सूचना दीं और, टक्कर की पूरी घटना बताई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR