आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर चार अधिकारियों को नोटिस
लापरवाही पर डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण और लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने चार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।नोटिस पाने वालों में भाटपाररानी के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शामिल हैं। इनके विरुद्ध स्ट्रीट लाइट लगवाने और हैंडपंप की मरम्मत से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का मामला सामने आया है।इसी तरह सदर के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को नाली पर जबरन कब्जे से संबंधित शिकायत के निस्तारण में लापरवाही पर नोटिस दिया गया है। गौरी बाजार के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से साफ-सफाई से संबंधित शिकायत के निस्तारण में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं भटनी के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को नई नाली निर्माण से संबंधित शिकायत के त्रुटिपूर्ण निस्तारण के मामले में नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR