भटवलिया विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे डीएम, आपूर्ति व्यवस्था परखी, फाल्ट और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो देवरिया
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भटवलिया का औचक निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और उपकेंद्र के संचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपकेंद्र के विभिन्न उपकरणों की स्थिति देखने के साथ संबंधित अधिकारियों से फीडरों और उपभोक्ताओं को मिल रही विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपकेंद्र से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह क्रियाशील रखी जाएं और विद्युत आपूर्ति में अनावश्यक बाधा न आने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध, नियमित और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। तकनीकी खराबी आने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने उपकेंद्र के उपकरणों और आवश्यक संसाधनों के नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव पर जोर देते हुए कहा कि लापरवाही के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। फाल्ट और उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण में तत्परता बरतने तथा शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने विद्युत व्यवस्था की लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR