48 घंटे में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो होगा प्रदर्शन: विजय रावत
बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
भलुअनी/देवरिया। भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गांव में शनिवार को बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान विजय रावत ने कहा कि पोखरभीडा गांव के लोग पिछले पांच-छह वर्षों से बिजली समस्या से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि करीब दस दिन पहले ग्रामीणों की समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई थी और एक सप्ताह में व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन मिला था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि चार अगस्त को बरहज एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। विजय रावत ने चेतावनी दी कि पोखरभीडा गांव के चौहान टोले की बिजली व्यवस्था 48 घंटे के भीतर ठीक नहीं की गई और 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया तो ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर ग्रामीणों को लगातार आश्वासन देकर गुमराह करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में विजय चौहान, सुदर्शन चौहान, विकास कुमार, राहुल तिवारी, आलोक चौहान, विवेक चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR