राज्य महिला आयोग की सदस्य ने राजकीय बाल गृह और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण,
रक्षाबंधन कार्यक्रम में बच्चों से किया संवाद
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने बुधवार को देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह बालक में रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी न रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर देवरिया का औचक निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, महिलाओं को दी जा रही सहायता, परामर्श, विधिक सहायता और अन्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला हिंसा से जुड़े मामलों में पीड़ित महिलाओं को त्वरित और संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग सहित संबंधित संस्थानों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR