सिधुवाँ बाजार-कठकुइयाँ मोड़ सड़क निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर/पडरौना। सिधुवाँ बाजार से कठकुइयाँ मोड़ तक जर्जर हो चुकी सड़क के शीघ्र जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं पडरौना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद जहीरुद्दीन ने किया। उन्होंने कहा कि सिधुवाँ बाजार और कठकुइयाँ मोड़ को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने जनहित में सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी देशदीपक मिश्रा ने कहा कि जनपद में मानकविहीन निर्माण कार्यों के कारण सड़कें समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुणवत्ताहीन निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं होने से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल हमीद अंसारी, अब्दुर रहीम, आर्यन बाबू, मनोज कुशवाहा, राजू कुशवाहा, राजू भारतीय, विनोद भारती, वसीउल्लाह, परवेज आलम, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, मोहन कुमार भारती, हसनैन अली, तबारक हुसैन, मुर्तुजा अली, हिरंजा सिद्दीकी, अफ्तर अली, सतनारायण गुप्ता, साकिर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू नहीं कराया गया तो पार्टी चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और शासन की होगी।
रिपोर्टर: के. एन. राय,
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR