विद्यालय में तिरंगा यात्रा निकालकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति किया जागरूक
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के 7 अगस्त 2026 के निर्देशों के अनुपालन में 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अगस्त को प्रभात तारा पब्लिक स्कूल, मोतीछापर, रविंद्रनगर में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को तिरंगा एवं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से संबंधित टोपियां वितरित की गईं। इसके बाद छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसके माध्यम से आमजन को राष्ट्रप्रेम तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया गया। यात्रा के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के जिला मिशन समन्वयक नलिन सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना प्रमुख हैं। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया।
वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक रीता यादव ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बाल हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन 181, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा एंबुलेंस सेवा 108 एवं 102 के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए।
कार्यक्रम में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के जिला मिशन समन्वयक नलिन सिंह, लिंग विशेषज्ञ प्रीति सिंह, वंदना सिंह एवं सहायक लेखाकार अमन मिश्रा तथा वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक रीता यादव, प्रकरण कार्यकर्ता प्रियंका चौरसिया, मुनीष कुमार, कार्यालय सहायक एवं गंगाधर मिश्रा उपस्थित रहे।विद्यालय की प्रधानाचार्य आभा ज्योति के साथ अध्यापकगण तृप्ति तिवारी, प्रियंका, खुशी पाण्डेय, किरण, नम्रता, आंचल, किरण मद्धेशिया, संध्या यादव, राकेश मिश्रा एवं गोविन्द कुशवाहा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR