देवरिया: जिलाधिकारी के नाम से फर्जी आईडी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

देवरिया: जिलाधिकारी के नाम से फर्जी आईडी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। जिलाधिकारी देवरिया के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाए जाने की सूचना सामने आई है। मामले को लेकर लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध आईडी के झांसे में नहीं आने की अपील की गई है।

लोगों से कहा गया है कि जिलाधिकारी के नाम से संचालित किसी संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज या अन्य अनुरोध प्राप्त होने पर उसका जवाब न दें। साथ ही किसी भी तरह की निजी जानकारी, दस्तावेज या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।


संदिग्ध आईडी मिलने पर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करने तथा किसी भी सूचना की पुष्टि आधिकारिक माध्यम से करने की सलाह दी गई है।


प्रशासनिक अधिकारियों के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए जाने के मामलों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ