मोहन सेतु और बरहज के विकास के मुद्दे को योगी सरकार सुनना नहीं चाहती : रविप्रताप सिंह

मोहन सेतु और बरहज के विकास के मुद्दे को योगी सरकार सुनना नहीं चाहती : रविप्रताप सिंह

कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह को पुलिस ने किया नजरबंद

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज। कांग्रेस के चुनाव कार्यालय पर शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने बरहज के बदहाल मोहन सेतु समेत क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शनिवार को मझौली राज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेसियों के साथ ज्ञापन सौंपने की तैयारी थी, लेकिन शुक्रवार देर रात पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया।


रविप्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें नजरबंद कर भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों को विपक्ष से सुनने से बच रही है। उन्होंने कहा कि मोहन सेतु, बस अड्डा, रेलवे विस्तार और सोनूघाट से बरहज तक सड़क के निर्माण एवं सुधार जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा क्षेत्र की जनता परेशान है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि बरहज के विकास और मोहन सेतु के निर्माण को लेकर जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि बरहज के विकास की लगातार हो रही उपेक्षा के विरोध में बरहज विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में बरहज विकास संवाद यात्रा शुरू की जाएगी।

इस दौरान बृजेश सिंह, मुन्ना सिंह, उत्तम, राजेश गौड़, प्रभात गुप्ता, उदयशंकर, कृष्णा सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, सुरेश, रामदेव, नगीना और जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार पांडेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ