मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया को दी ₹305 करोड़ की सौगात, 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पुल, फ्लाईओवर, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्य शामिल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
उन्होंने कहा कि देवरिया में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए बाईपास और फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। सड़कों को सिंगल लेन से डबल लेन, डबल लेन से फोर लेन और फोर लेन से सिक्स लेन में उच्चीकृत किया जा रहा है। इससे आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार ने स्वास्थ्य, उपचार, रोकथाम और स्वच्छता के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों को राशन, बिजली, आवास और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा युवाओं को रोजगार के अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार के अवसरों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, एमएसएमई और एक जनपद एक उत्पाद सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए सहायता एवं प्रोत्साहन दिए जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने देवरिया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास और सुंदरीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देवरिया में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण से आवागमन बेहतर हुआ है और विद्युत व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचने की बात कही।
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सलेमपुर क्षेत्र में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। क्षेत्र की जरूरत के अनुसार अन्य सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।
कार्यक्रम को भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, सदर विधायक त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया और पूर्व सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र विक्रम सिंह, हरिचरण कुशवाहा सहित भाजपा पदाधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR