कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी कांग्रेस : भैया जी पवार

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी कांग्रेस : भैया जी पवार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज, देवरिया। कांग्रेस जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। संगठन सृजन अभियान के तहत बरहज, भलुअनी और भागलपुर के मईल चौराहे पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और गतिशील बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।


बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक भैया जी पवार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा को देश और प्रदेश की सत्ता से बेदखल करेगी। उन्होंने कहा कि मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी।

पीसीसी पर्यवेक्षक अमरेश चंद पांडेय ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इंजीनियर शैलेंद्र यादव ने राहुल गांधी को युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी पर्यवेक्षक निर्मला पासवान ने सरकार को महिला और नौजवान विरोधी बताते हुए कहा कि इसका पतन निश्चित है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

बैठक को डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, मार्कंडेय मिश्र, रवि प्रताप सिंह, भोला तिवारी, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, मायाशंकर सिंह, शैलेंद्र जायसवाल, राधारमण पांडेय, मनोज राव, वीरेंद्र तिवारी, गोविंद मिश्र, प्रकाश पाल, संतोष सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, हर्षित सिंह, व्यास दुबे, विजय नेता और दीनदयाल प्रसाद सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

इस दौरान जय प्रकाश पाल, सत्य प्रताप मिश्र, रवि प्रकाश तिवारी, धनंजय यादव, संतोष कुमार यादव, प्रदीप पटेल, सोनिया राजभर, अलाउद्दीन, राधेश्याम साहनी, कमलेश तिवारी, हेमंती देवी, इमरान मलिक, संजय कुमार भारती, बदरे आलम और प्रेमलाल भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ