नेपाल में बाढ़ संकट के बीच भारत सरकार सतर्क, विदेश मंत्रालय ने बनाया 24×7 स्पेशल कंट्रोल रूम

नेपाल में बाढ़ संकट के बीच भारत सरकार सतर्क, विदेश मंत्रालय ने बनाया 24×7 स्पेशल कंट्रोल रूम

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास, बीजिंग दूतावास और नेपाल के प्रशासनिक अधिकारियों के आपातकालीन नंबर जारी

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
नई दिल्ली/कुशीनगर। नेपाल में जारी बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने राहत एवं आपातकालीन समन्वय के लिए विदेश मंत्रालय में 24×7 विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

विदेश मंत्रालय ने नेपाल में फंसे या बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम, भारतीय दूतावास और नेपाल के स्थानीय प्रशासन के कई आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं।


विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्थापित विशेष कंट्रोल रूम से +91-11-2308 8718, +91-11-2308 8719 और +91-11-2301 2113 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। व्हाट्सएप कॉल और संदेश के लिए +91-9968291988 तथा ईमेल के लिए situationroom@mea.gov.in उपलब्ध कराया गया है।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से आपात स्थिति में +977-9851316807, +977-9709107500 और +977-9810326117 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास का आपातकालीन संपर्क नंबर +86-185142849705 जारी किया गया है।

नेपाल के विभिन्न इलाकों में स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के संपर्क नंबर भी साझा किए गए हैं। इनमें पर्यटक पुलिस, नेपाल सेना, एनडीआरआरएमए, रसुवा पुलिस, नुवाकोट पुलिस, धादिंग पुलिस और चितवन पुलिस समेत संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी यह व्यवस्था ऐसे समय में की गई है, जब नेपाल के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को लेकर सतर्कता बढ़ी हुई है। भारत सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों के लिए संपर्क एवं समन्वय व्यवस्था सक्रिय कर दी है।
जरूरत पड़ने पर भारत के विदेश मंत्रालय के 24×7 स्पेशल कंट्रोल रूम से तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टर: ब्यूरो 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ