भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी के 175 रेडीमेड कपड़ों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेपाल ले जाए जा रहे 175 रेडीमेड कपड़े बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोनौली महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार शाम सीमा क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम शेख फरेन्दा स्थित नो-मैन्स लैंड के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से विभिन्न रंगों के कुल 175 रेडीमेड कपड़े बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन कपड़ों को अवैध रूप से नेपाल ले जाने की फिराक में था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुप जायसवाल (28 वर्ष) पुत्र जोखन जायसवाल, निवासी ग्राम महुआवा, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सोनौली में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत कस्टम अधिनियम की धारा 113 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। बरामद सभी कपड़ों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार तथा कांस्टेबल शिवाकांत सिंह शामिल रहे।



रिपोर्टर: सतीश कुमार श्रीवास्तव

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ