जूनियर वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने जताया शोक

जूनियर वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने जताया शोक

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज के सिसवा बाजार स्थित इंदिरा नगर निवासी जूनियर वैज्ञानिक राहुल सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।


गुरुवार को निधन की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी दिवंगत राहुल सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल सिंह का असामयिक निधन परिवार, समाज और वैज्ञानिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ