साइकिल से सुगम होगा छात्र-छात्राओं का आवागमन, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

साइकिल से सुगम होगा छात्र-छात्राओं का आवागमन, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। सरकार से पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था स्वास्तिया फाउंडेशन, मऊ द्वारा संचालित 'सत्या खुशहाल साइकिल योजना' के अंतर्गत गुरुवार को स्थानीय दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 53 छात्र-छात्राओं को रियायती दर पर उच्च गुणवत्ता वाली रेंजर श्रेणी की साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के प्रभारी धर्मेंद्र रावत ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से पैदल विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों का समय बचेगा, वे समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगे और उनकी नियमित उपस्थिति के साथ पढ़ाई की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।


विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के सहायक निदेशक महफूज अली, पिंटू सिंह, अर्चना तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ